फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चैत्र नवरात्र आज से, मंदिरों की हुई सफाई, बाजार में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
नवरात्र पर पूजन सामग्री खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र नवरात्र की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो रही है। इसे लेकर न शहर और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को देवी मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य पूरा हो गया है। वहीं पूजन सामग्री की दुकानों पर में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

बाजारों में भी नवरात्र का उत्साह साफ नजर आ रहा है। शहर के गांधीनगर, पांडेय बाजार समेत विभिन्न बाजारों में चुनरी, माता की तस्वीरें और सजावटी सामग्री से दुकानें सजी हुई हैं। श्रद्धालु पूजन सामग्री जैसे पंचमेवा, रूई, कलावा, रोली, सिंदूर, अक्षत, लाल वस्त्र, नारियल, सुपारी, लौंग, पान के पत्ते, घी, कलश, चौकी और बताशा आदि की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार लल्लन सैनी का कहना है। नवरात्र को लेकर लोगों में खासा पाय उत्साह है। बृहस्पतिवार से नवरात्र द्वारा शुरू होने के चलते पिछले कुछ दिनों से खरीदारी में तेजी आई है।
उधर, इस बार देवी पालकी की सवारी से आ रहीं। विक्रम संवत 2083 इसी दिन शुरू होगा। इसमें ग्रहों का नया मंत्रिमंडल दायित्व संभालेगा। इस बार राजा गुरु वृहस्पति रहेंगे और मंत्री पद मंगल के जिम्मे होगा।
विज्ञापन

संजय शुक्ला ने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से नवरात्र एवं नवसंवत्सर प्रारंभ होता है। श्रद्धालु आदिशक्ति की व्रत उपासना करते हैं। देवी मंदिरों में दर्शन पूजन का क्रम अनवरत 9 दिनों तक चलेगा।
देवी पालकी से आएंगी और माता का दरबार पूरे नौ दिन सजेगा। प्रतिपदा में सर्वार्थ सिद्धि योग एवं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। इसमें राम जन्म के सोहर गीत की धूम रहेगी। नौ दिन व्रत रखने वाले 28 मार्च को व्रत समापन पारण करेंगे। बताया कि माता की वापसी गजराज पर होगी। दोनों वाहनों का उत्तम फल धर्मशास्त्र में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें