फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 65 मॉडल गांवों में स्वच्छता की कार्य योजना तैयार

Wed, 24 May 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। गौर ब्लाक की घोषित 65 माॅडल ग्राम पंचायतों के लिए स्वच्छता कार्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है। जिस ग्राम पंचायत की आबादी 5 हजार से अधिक है, वहां वहां स्वच्छता कार्यक्रम पर प्रति व्यक्ति 705 रुपये के हिसाब से बजट खर्च किया जाएगा। वहीं, जिन ग्राम पंचायतों की आबादी दो हजार या उससे अधिक व पांच हजार से कम है, वहां का बजट 340 रुपये प्रति व्यक्ति होगा।
विज्ञापन

स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में नाली निर्माण, सोख्ता गड्ढा, फिल्टर चैंबर, एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र व कूड़ा घर आदि का निर्माण कराया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में कूड़ा घर का निर्माण कराया जाएगा वहां गीला व सूखे कूड़े को इकट्ठा किया जाएगा। इन कूड़ों से प्लास्टिक, लोहा, गोबर आदि को अलग किया जाएगा। प्लास्टिक व लोहे की रीसाइक्लिंग कर उन्हें फिर से बाजार में बेचकर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाई जाएगी। इसी तरह गोबर आदि से उपले आदि का निर्माण कर उसकी भी बिक्री कर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने की योजना है।
पांच हजार की आबादी की ग्राम पंचायतों को पहले फेज में मॉडल गांव घोषित किया गया था, जबकि दूसरे फेज में दो हजार आबादी वाले ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम में चयनित किया गया है। एडीओ पंचायत श्याम बिहारी व इंजीनियर दुर्गेश नाथ ने बताया कि पहले फेज में मॉडल गांव के रूप में चयनित ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बेलवरिया जंगल में कूड़ा घर का निर्माण शुरू हो गया है। इसी वित्तीय वर्ष में कार्य योजना को अमली जामा पहना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें