रुधौली। वन विभाग की ओर से एक जुलाई से सात जुलाई तक चलाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विकास क्षेत्र रुधौली के कंपोजिट विद्यालय पड़री में चेयरमैन धीरसेन निषाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी सोनल वर्मा ने जामुन, पीपल, बरगद आदि के पौधे रोपे। धीरसेन निषाद ने अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर दिया। वन दरोगा, विजय प्रकाश चौधरी, वनरक्षक प्रहलाद नरायन, प्रधानाध्यापक राजेश यादव, कैलाश, अल्ताफ, गुड्डू आदि मौजूद रहे।