वाल्टरागंज। आदर्श इंटर कालेज सल्टौआ में पहली जुलाई को क्लास रूम मधुमक्खी ने दाे बच्चों को डंक मार दिया। इससे छात्र भयभीत हो गए। 12वीं के छात्र वैभव के गले में मधुमक्खी ने डंक मारा जबकि उसी क्लास के छात्र नीरज के दाएं हाथ में मधुमक्खी ने डंक मार दिया। घटना सुबह साढ़े 11 बजे की है। छात्रों ने बताया कि क्लास रूम की सफाई ठीक से नहीं कराई गई है। प्रधानाचार्य संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो पाई। बुधवार को सभी कमरों की सफाई करवाकर बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।