बस्ती। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा और नगरपालिका के ईओ अंगद गुप्ता के साथ वार्ड नंबर 5 पिकौरा शिवगुलाम में निर्माणाधीन सीसी रोड के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अर्न्तगत मालवीय रोड नाले के बगल होते हुए 31 लाख रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि गुणवत्ता देखी गई। संबंधित को निर्देश दिए गए कि गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान सभासद विद्यावती सोनकर, महेन्द्र सोनकर, जेई अर्पित निगम, कमालू, नीरज त्रिपाठी, राजेश मिश्र, पवन वर्मा, मनोज श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। संवाद