फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 13 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। परशुरामपुर-लकड़मंडी मार्ग पर मंगलवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वेरता गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र (25) मंगलवार की शाम अपने गांव के ही प्रदीप के साथ स्कूटी से सिकंदरपुर जा रहे थे। रास्ते में छेदियापार इंटर कॉलेज के सामने एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील को पहले श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया, वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर रात करीब 10 बजे सुनील की मृत्यु हो गई। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें