सोनहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैड़वा समय माता मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर दर्शन करने आई तीन महिलाओं के साथ चैन छिनैती की घटना सामने आई। मंगलवार को परसा झुंगिया के उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी गोल्डी के साथ मंदिर में दर्शन कर रहे थे। गोल्डी के गले की चेन छीनने की कोशिश की गई, लेकिन चेन गले में फंस जाने से गोल्डी सचेत हो गई। इसी तरह, कोतवाली थाना क्षेत्र के बसिया गांव के अनूप मिश्र अपनी माता सरोज और चाची मीरा के साथ दर्शन कर रहे थे। करीब 10 बजे पीछे से दो महिलाएं आईं और उनकी माता व चाची की चेन लेकर भाग गईं। घटना का पता सीसीटीवी फुटेज से चला। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद