सल्टौआ। दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग व समग्र शिक्षा समेकित शिक्षा के तहत बृहस्पतिवार को ब्लाॅक सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। 60 लोगों ने दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए पंजीकरण कराया। परीक्षण के बाद 36 के प्रमाणपत्र बनाए गए। सहायक उपकरण के लिए 28 लोगों को चिह्नित किया गया। 7 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिजियोथेरेपिस्ट अजय पांडेय ने यूडी-आईडी, दिव्यांग शादी, विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दिव्यांग पेंशन, करेक्टिव सर्जरी, दिव्यांग दुकान संचालन आदि योजनाओं की जानकारी दी। ऑर्थो सर्जन डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप कुमार मौर्या, नेत्र सर्जन डाॅ. मयंक पांडेय, ईएनटी सर्जन डॉ. एके मल्ल, ऑडियोलॉजिस्ट कमलेश शर्मा, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की संगीता यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने सहयोग किया l संवाद