मानिक चंद। साऊंघाट ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 16 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में आए 36 दिव्यांगों में दृष्टि दिव्यांगता के दो, श्रवण दिव्यांगता का एक, अस्थि दिव्यांगता के 13 तथा सहायक उपकरण के लिए कुल 20 लोगो को चिह्नित किया गया। चार लोगों ने मोटराइज ट्राइसाईकिल के लिए आवेदन किया। शिविर में यूडी-आईडी, विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दिव्यांग पेंशन, करेक्टिव सर्जरी, दिव्यांग दुकान संचालन योजना व सहायक उपकरण आदि योजनाओं के लिए पंजीकरण किया गया।
शिविर में ऑर्थो सर्जन डॉ. शरवेंदु कुमार सिंह, मानसिक रोग विशेषज्ञ दिलीप कुमार मौर्या, ईएनटी के डॉ. एके मल्ल, नेत्र सर्जन डाॅ. वीके यादव, ऑडियोलोजिस्ट कमलेश कुमार शर्मा, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की मल्टीपरपज रिहैबिलिटेशन वर्कर संगीता यादव आदि ने सहयोग किया l