बस्ती। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सोमवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 45 लोगों का दिव्यांग प्रमाणपत्र व 15 लोगों का रेल रियायत प्रमाण पत्र बनाया गया।
शिविर में ऑर्थो सर्जन डॉ. आलोक कुमार पांडेय, नेत्र सर्जन डॉ. हरीश कुमार, मानसिक रोग चिकित्सक डाॅ. अनिल कुमार दूबे, ईएनटी सर्जन डॉ. एके मल्ल ने दिव्यांगजनों का परीक्षण कर प्रमाणपत्र बनाया। शिविर में राधेश्याम चौधरी, सुनील यादव,संगीता यादव, विजय श्रीवास्तव, शिव मूर्ति यादव, जयप्रकाश यादव ने सहयोग किया। संवाद