फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी दीवार के नीचे दबकर युवक की मौत

Tue, 25 Jun 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। बेनीपुर गांव मे सोमवार को मकान की पुरानी दीवार अचानक ढह जाने से 19 वर्षीय युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मां कौशल्या ने बताया कि सोमवार की शाम को 19 वर्षीय बेटा अजीत बाहर था। अचानक घर की पुरानी जर्जर दीवार गिरने से उसकी चपेट में आ गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। घर के लोग एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अजीत की मां के प्रार्थन पत्र पर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें