फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने देश में अराजकता फैलाई: राज बब्बर

Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
राजबब्बर
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आतंकी गतिविधियों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश में अराजकता फैला रखी है। पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि देश का विकास न हो। जनता परेेशान रहे।  राजबब्बर शनिवार को कप्तानगंज के तिलकपुर शिव मंदिर परिसर में  चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। नोटबंदी के मुद्दे पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश भर में दो माह तक लोग परेशान रहे। पैसे के अभाव में किसान बर्बाद हो गए, बावजूद इसके मोदी को किसानों का दर्द नही दिखा।
विज्ञापन


वहीं सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी की जनता को मूर्ख बनाकर भाजपा वोट लेना चाह रही है। केंद्र सरकार ने यूपी की जनता के साथ छलावा किया है। पीएम एक ओर अच्छे दिन का सपना दिखा रहे हैं और दूसरी ओर नोटबंदी के बाद 150  लोगों की जान चली गई। कहा कि अगर यूपी में फिर से सपा और कांग्रेस की सरकार बनी तो  यूपी की तस्वीर बदल जाएगी। कप्तानगंज विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि कप्तानगंज के विधायक बिना विकास किए ही जनता को गुमराह कर रहे हैं। यहां की सड़कें सबसे अधिक खराब है। सपा कांग्रेस के साझा प्रत्याशी राना कृष्ण किंकर सिंह ने विधान सभा क्षेत्र के चौमुखी विकास का आश्वासन दिया। सभा के दौरान मंच पर जनप्रतिनिधियों की भीड़ अधिक हो गई। किसी अप्रिय घटना होने की आशंका से प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार मंच पर से भीड़ कम करने की बात कही। उसके बाद भी स्थानीय नेताओं का मोह मंच से नहीं छूटा 

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव पूर्व  जिलाध्यक्ष राजा राम यादव, पूर्व प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र  प्रताप पांडेय, मनोज सिंह रानू, उदय, समीर कुमार चौधरी, विनोद कसौधन, जगदीश  चंद्र अग्रहरि, बसंत चौधरी, डॉ. विद्या मिश्रा, राजेश मिश्रा, राम केवल यादव,  बाबूराम सिंह, निजामुद्दीन, अंजुम बेगम, राजेंद्र चौरसिया, बब्बू यादव, अमरदेव  सिंह, रमेश चौबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें