फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वैवाहिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, दूल्हा हिरासत में

Thu, 13 Mar 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छावनी (बस्ती)। सकरावल गांव में बहूभोज कार्यक्रम में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में मंच पर थिरकने पहुंचे एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर छावनी पुलिस दूल्हे को पूछताछ के लिए हिरासत मेंं ले लिया। सकरावल गांव निवासी शंभू यादव की शादी सात मार्च को हुई थी। आठ मार्च की रात बहूभोज कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा चल रहा था।
विज्ञापन

नर्तकियों के डांस के दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़कर तमंचा हवाई फायरिंग कर दी। इससे कुछ देर लोग सन्न रह गए। हालांकि, मंच पर नाच रही नर्तकियां कार्यक्रम प्रस्तुत करती रहीं।
विज्ञापन

मंच पर तमंचा लहराते युवक का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद घटना की छावनी पुलिस को जानकारी हुई। छावनी पुलिस ने मंगलवार को दूल्हे शंभू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि दूल्हे पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें