फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्याेहार भाईचारे की परंपरा कायम रहे : डीएम

Sat, 20 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को जिला शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता डीएम रवीश गुप्ता ने की। डीएम ने आह्वान किया कि आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाए जाएं। भाईचारे की परंपरा कायम रहनी चाहिए। यदि कहीं कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करे तो तत्काल प्रशासन की मदद लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई हम सभी की जिम्मेदारी है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति, ढीले तारों को टाइट तथा लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के लिए बिजली निगम को निर्देशित किया। प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाने वाले रास्तों का सुदृढ़ीकरण व समतलीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी व ईओ नगरपालिका को हिदायत दी। प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी घाट पर गोताखोर, नाव के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए कहा।
डीएम ने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। आयोजकगण श्रद्धालुओं के दृष्टिगत सुरक्षा की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। दुर्गा प्रतिमा की स्थापना सुरक्षित स्थान पर की जाए। जिससे ट्रैफिक बाधित न हो। प्रत्येक पंडाल में आगजनी की घटना से बचने के लिए पानी एवं बालू की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने कहा कि सभी दुर्गा पूजा पांडाल में ज्वलनशील सामग्री न रखीं जाए। पंडाल ट्रांसफार्मर के आस-पास नहीं होने चाहिए। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं जाएं। उन्होंने अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। यदि कोई आपत्तिजनक सूचना मिलती है तो इसे तत्काल पुलिस को बताए।
विज्ञापन

एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्र, सरदार जगबीर सिंह, डाॅ. वीके वर्मा, प्रमोद ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें