फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर कोतवाली में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम सदर हिमांशु कुमार व सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने अध्यक्षता की। अधिकारियों ने कहा कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने, सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सीओ सिटी ने कहा कि आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए सभी नागरिक बकरीद का त्योहार मनाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत सूचना या सांप्रदायिक भावना भड़काने वाली गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें