बस्ती। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की बैठक रविवार को अमहट घाट स्थित कार्यालय में हुई। इसमें समाज की एकजुटता व सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया गया। महासभा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सजनलाल विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के पांचों पुत्र मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी व देवज्ञ यानी बढ़ई, शिल्पकार, लोहार, ठठेरा व सोनार सभी को समाज की भलाई के लिए एकजुट होना होगा। एक साथ मिलकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। एकजुट समाज ही विकास की राह में आगे बढ़ सकता है। संरक्षक रामअचल शर्मा, जिलाध्यक्ष चौथीराम विश्वकर्मा व नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोगों ने हाल के दिनों में अपनी उपलब्धियों से समाज को गौरान्वित किया है, यह सिलसिला आगे बढ़ना चाहिए। समाज के लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष एडवाकेट नागेंद्रनाथ शर्मा, विक्रमोदित्य शर्मा, रामरूप शर्मा, अंकुर विश्वकर्मा, दीनानाथ शर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, उदयभान विश्वकर्मा, जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद