फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परंपरागत तरीके से मनाएं बकरीद खुले में न करें कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 28 मई से 3 दिन के लिए बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी जाएगी। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील किया है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में दोनों अधिकारियों ने बस्ती जिले की परंपराओं की याद दिलाते हुए लोगों को एक साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील किया है।
विज्ञापन

डीएम कृत्तिका ज्याेत्सना ने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी, एसएचओ, तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर ले, सोशल मीडिया पर कोई भी गलत वीडियो प्रसारित न हो, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी सीएचसी, पीएससी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हो, हीट वेव, डायरिया सहित आवश्यक दवाओ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि बस्ती जनपद में परंपरागत ढंग से भाईचारा के साथ त्योहार मनाए जाने की स्वस्थ परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी स्थानीय लोगों को भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हमेशा अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित और संक्रमित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नमाज के लिए निर्धारित स्थान पर ही नमाज अदा करें, नमाज स्थल के आस-पास बेतरतीब वाहन न खड़ा करें।
बैठक का संचालन सीओ सत्येंद्र भूषण ने किया ने किया। इस दौरान एएसपी श्याम कान्त, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार, रूधौली मनोज प्रकाश, डीपीआरओ धनश्याम सागर, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह, सरदार जगवीर, वीके वर्मा, इमरान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें