फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीडीओ ने शैक्षिक गतिविधियों की ली जानकारी

Thu, 21 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बहादुरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कनैला का निरीक्षण किया और वहां चल रही शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। सीडीओ ने ग्राम पंचायत पूरापिरई में समूह की महिलाओं की ओर से कराए गए मछली व बकरी पालन के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

सीडीओ सार्थक अग्रवाल दोपहर करीब 1 बजे प्राथमिक विद्यालय कनैला पहुंचे उन्हाेंने विद्यालया का निरीक्षण करने के उपरान्त वहां मौजूद प्रधानाध्यापिका सविता पटेल व शिक्षिका संजू वर्मा से शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जाना। छात्रों का बौद्धिक स्तर सुधारने के लिए चलाए जा रहे निपुण कार्यक्रम के प्रभाव के संबंध में एआरपी अनिल यादव से जानकारी ली। एआरपी ने बताया कि छात्रों के बौद्धिक स्तर सुधारने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का अनुकूल परिणाम भी दिखाई दे रहा है। दोपहर लगभग दो बजे पूरापिरई पहुंचे सीडीओ ने समूह की महिलाओं की ओर से बायोफ्लक विधि से कराए गए मछली व बकरी पालन के बारे में जानकारी ली। उनके साथ एनआरएलएम उपायुक्त आशा देवी भी मौजूद रहीं। सीडीओ ने मछली, बकरी व मुर्गी पालन को बड़े पैमाने करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें