फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीडीओ ने पेंशनर्स की सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स संगठनों के ज्ञापन को उचित माध्यम से शासन को प्रेषित किया जाएगा। जिला स्तरीय समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पेंशनर्स दिवस के अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त पेंशनरों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। पेंशनर्स ने पेंशन भुगतान में विलंब, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, जीवित प्रमाणपत्र सहित अन्य समस्याओं को उठाया। सीडीओ ने प्रकरणों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स प्रभावती देवी, रूद्रमती, कुरवान अली, सत्यभामा, चन्द्रिका प्रसाद मिश्र, शिवपूजन तिवारी, बृजनरायन लाल श्रीवास्तव, काशी प्रसाद पाण्डेय, राधेश्याम तिवारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीपीआरओ धनश्याम सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अरुण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें