फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए करीब 99.67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन के निर्देश के क्रम में नगर विकास विभाग की स्वीकृति के बाद यह कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार, शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर कैमरे लगाने से सुरक्षा व्यवस्था के साथ सफाई कार्यों की निगरानी भी की जा सकेगी। सफाई वाहनों के आवागमन पर भी नजर रखी जाएगी। पुलिस विभाग और नगर पालिका के समन्वय से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर की निगरानी की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इससे शहर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जेई अर्चना कुमारी ने बुधवार को सीसी टीवी कैमरा स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें