सीबीएसई मैनेजर एसोसिएशन के पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन देने के लिए जाते हुए।
- फोटो : BASTI
सीबीएसई मैनेजर्स एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बस्ती। सीबीएसई मैनेजर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को डीएम आशुतोष निरंजन को ज्ञापन दिया। सदर विधायक दयाराम चौधरी के नेतृत्व में एसोसिएशन पदाधिकारी और सदस्यों ने कहा कि अभिभावक लॉकडाउन अवधि की फीस जमा नहीं कर रहे हैं। इससे विद्यालयों के सामने आर्थिक संकट आ गया है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डीएम को अवगत कराया कि लॉकडाउन अवधि में भी विद्यालय लगातार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहे हैं, लेकिन अभिभावकों के फीस जमा न करने से शिक्षकों को वेतन देने में समस्या आ रही हैं। एसोसिएशन संरक्षक अशोक शुक्ल व अरविंद पाल ने बताया कि ऐसे अभिभावक जो सरकारी कर्मचारी हैं, वे भी फीस जमा नहीं करना चाह रहे हैं। सोशल मीडिया पर फीम माफी का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ऐसे लोगों पर कार्रवाई की बात भी कह चुके हैं। जिलाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी व मंत्री अनूप खरे ने डीएम से फीस जमा करने की एडवाइजरी जारी करने का निवेदन किया। इस मौके पर अशोक शुक्ल, अरविंद पाल, जेपी सिंह, शैलेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह, मुकेेश खंडेलवाल, विवेक श्रीवास्तव, संतोष उपाध्याय, पप्पू सिंह, राजेश मिश्रा, राजीव कुमार, सुयश जायसवाल, दीपक श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, डीएम शुक्ला आदि मौजूद रहे।