फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानपुर सीएचसी में दो वर्षो से बंद है सीबीसी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजेंट नहीं, दो साल से सीबीसी मशीन बंद
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। सीएचसी में रक्त से जुड़ी सभी पैथालॉजिकल जांच के लिए स्थापित सीबीसी मशीन दो साल से बंद है। इसका कारण यहां रिजेंट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मशीन पैथालॉजी सेंटर में धूल फांक रही है। यही नहीं, जांच के लिए स्थापित एक अन्य मशीन जिससे शुगर की रेंडम जांच होती है वह भी तीन महीने से स्टिप न होने के चलते बंद पड़ी है।
फलस्वरूप सीएचसी में आनेवाले शुगर के मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है और उन्हें अस्पताल के बाहर 150 से 350 रुपये खर्च कर जांच करना पड़ रहा है। अस्पताल के पैथालॉजी में तैनात एसएलटी शेषमणि, एलटी अरविंद कुमार व भवानी शंकर के मुताबिक इसके लिए हर महीने यहां से इंडेंट बनाकर भेजा जाता है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से सामान की अनुपलब्धता पर कोई ध्यान दिया जा रहा है लिहाजा शुगर की जांच बंद है।
विज्ञापन

बताते चले कि अस्पताल की पैथालॉजी मे एक रुपये की पर्ची पर एचबी, एचबीएस, एचआईवी, एमपी, विडॉल, यूपीटी, वीडीआरएल, ब्लड ग्रुप, ब्लड सुगर, यूरिन शुगर, स्पूटम, ईएसआर, सीबीसी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध थी लेकिन रीजेन्ट और किट तथा स्टिप की अनुपलब्धता के चलते सीबीसी की जांच पिछले दो वर्षों से तो एचआईबी और शुगर की जांच तीन माह से बंद है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि पैथालॉजी में जो सामान नहीं है, उसके लिए इंडेंट जिले पर भेजा गया है। शीघ्र ही शुगर स्टिप की व्यवस्था सुनिश्चत कराने का प्रयास किया जा रहा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें