फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप पकड़ने गए युवक की सर्पदंश से मौत

Sat, 21 Nov 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सांप पकड़ने का शौक युवक को महंगा पड़ गया। इस दौरान उसे एक जहरीले सर्प ने डंस लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वाल्टरगंज कस्बा निवासी 25 वर्षीय दुर्गेश पुत्र जवाहर को सांप पकड़ने का शौक था। शुक्रवार की सुबह छह बजे के करीब बड़ा बढ़या गांव का अप्पू नामक युवक उसके पास आया।

उसने दुर्गेश को बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कटहापुर गांव निवासी मनीष चौधरी पुत्र सत्यनरायन के घर में सांप निकला है उसे पकड़ने जाना है। दुर्गेश उस युवक के साथ कटहापुर गांव पहुंचा।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद दुर्गेश को वह सांप नजर आया। सांप डेहरी के नीचे चला गया था। दुर्गेश ने उसे पकड़ने के लिए जैसे ही अपना हाथ डेहरी के नीचे डाला, सांप ने उसे ताबड़तोड़ कई बार डंस लिया।

सुबह 10 बजे के करीब उसने उस जहरीले सर्प को पकड़ तो लिया और उसे पिटारे में रख दिया, मगर सांप के डंसने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी। लोगों ने घटना की सूचना उसके घर वालों को दी।

घर के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल की ओर गए, मगर जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग उसके शव को लेकर घर आ गए और शाम को कुआनो के बक्सई घाट पर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें