फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग

Fri, 14 Apr 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पुरानी बस्ती में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बड़ेरिया बुजुर्ग गांव में स्थित प्लास्टिक के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। लपटें देखकर मजदूरों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में करीब 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल वाले गोदाम में आग फैल गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो संतकबीरनगर से दमकल की तीन गाड़ियां मंगाई गईं। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। पुरानी बस्ती निवासी वीरेंद्र कुमार बरनवाल उप्र उद्योग व्यापार संगठन के शहर अध्यक्ष हैं। अज्ञात कारणों से उनके गोदाम में आग लग गई। घटना के समय गोदाम के अंदर कई मजदूर सो रहे थे। आग भड़कने पर पहुंचे चौकी प्रभारी हड़िया रमेश यादव ने सबसे पहले अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। साथ ही बगल के प्रदीप गुप्ता, गोपाल गुप्ता, आशाराम सोनकर व बृजेश गौड़ के मकान में रह रहे लोगों को बाहर निकलवाया गया। आग की लपटों ने उनके घर की दीवार काला कर दिया। गोदाम में सो रहे मोतिहारी बिहार के मजदूर मुनीर, भोला, रंजीत, राकेश व हंस आदि ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। गोदाम में बंधे दो पालतू कुत्ते के बच्चे भी जलकर मर गए। दोपहर तक जब अपने बच्चों को नहीं पाई तो वह भी मर गई। गोदाम मालिक वीरेंद्र कुमार बरनवाल ने बताया कि आग कैसे और गोदाम के किस हिस्से में लगी, इसका पता नहीं चल पाया। गनीमत रही कि बुधवार शाम को ही गोदाम के आस पास खड़ी गेहूं की फसल की कटाई कंबाइन मशीन से करा ली गई थी। बावजूद इसके गोदाम के बगल चहारदीवारी में लगे पेड़-पौधे राख हो गए।
विज्ञापन

आग में छह रिहायशी छप्पर जलकर हुए राख
लालगंज। कलवारी थानांतर्गत रामपुर गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गांव निवासी चंदेश, रमेश, गनीराम, प्रमोद, घनश्याम, हरीराम के छप्पर देखते-देखते जलकर राख हो गए। आग अनाज, बिस्तर व अन्य सामान जल गए। आग में झुलसकर एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि चार मवेशी झुलस गए। प्रधान श्याम कुमार निषाद ने बताया कि लेखपाल सूर्यदत्त चौधरी ने क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें