फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेवानिवृत्त डाक कर्मी की संदिग्ध हाल में मौत, हत्या का शक

Fri, 14 Apr 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के गोड़सरा शुक्ल गांव निवासी 75 वर्षीय छोटेलाल पांडेय बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंत्येष्टि के लिए ले जाते समय शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेवा निवृत्त डाककर्मी छोटे लाल कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अपने साढ़ू राजेश चौबे के घर मनकापुर रह कर इलाज करवा रहे थे। बीच में तबीयत कुछ ज्यादा बिगड़ जाने के कारण उनके रिश्तेदार राजेश चौबे ने उन्हें करीब डेढ़ महीने पहले घर पहुंचा दिया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर मनकापुर निवासी साढू राजेश चौबे पत्नी विक्टोरिया के साथ उनके घर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को अंत्येष्टि के लिए अयोध्या लेने लगे। इस बीच उनके रिश्तेदार शंभूपुर निवासी रवि शंकर दूबे ने छावनी पुलिस को सूचना दे दी कि छोटेलाल पांडेय की कुछ लोगों ने गला दबा कर हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर एहतियातन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें