बस्ती। पचपेड़िया-हाईवे मार्ग पर पटेल चौक पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर स्थित मॉडल शाॅप का ताला तोड़कर रविवार की रात चोर घुस गए। चोर मॉडल शाॅप में लगे कैमरे को तोड़ दिए और गल्ले में रखे 3.5 लाख रुपये ले भागे। साथ में डीवीआर भी चोर उठा ले गए।
सुबह जानकारी होने पर आसपास सनसनी फैल गई। मॉडल शाप के प्रोपराइटर अभिनव पांडेय मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सूचना पर सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के अलावा फॉरेंसिक एवं एसओजी टीम पहुंची और घटना की जानकारी ली। संवाद