फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच गुमटियों से नकदी और सामान चोरी

Sun, 23 Mar 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। अठदमा चौराहा स्थित पान और किराने समेत पांच दुकानों में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और सामान चुरा ले गए। पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़ितों से जानकारी हासिल कर साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार, धंसा के नरेंद्र कुमार की पान की गुमटी अठदमा चौराहे पर है। चोरों ने शुक्रवार की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा 12 सौ रुपये का गुटखा चुरा ले गए। बगल में सुरेंद्र कुमार की गुमटी का ताला तोड़कर वहां से भी कीमती सामान उठा ले गए। उसी के बगल में पुजारी प्रसाद के पान की गुमटी का ताला तोड़कर नकदी और गुटखा चुरा ले गए। बगल के चाट-चाउमीन की दुकान चला रहे अमित कुमार का सामान और नकदी भी चुरा ले गए। हरिराम शर्मा के किराने की दुकान का सामान, 15 हजार की नकदी भी चुरा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें