फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कठिनइया नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू

Sun, 23 Mar 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। बुधाबांध के पास कठिनइया नदी पर जर्जर पुल की जगह नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कठिनइया नदी पर दशकों पहले बना पुल जर्जर हो गया था। वर्ष 2002 में इस पुल के बगल में पीडब्ल्यूडी ने पुल का निर्माण कराया था। एप्रोच न होने से पुल हाथी के दांत के समान था। अमर उजाला में खबर छपने के बाद संतकबीरनगर के विधायक अंकुर राज तिवारी के प्रयास से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया। पीडब्ल्यूडी के जेई राजेश कुमार ने बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से पुल निर्माण होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें