बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरदिया कुंवर गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही हुकूम सिंह ऊर्फ प्रमोद कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से हुकूम सिंह की तहरीर पर राजेंद्र सिंह पर धमकी व मारपीट का केस पुलिस ने दर्ज किया है। संवाद