बस्ती। एससी-एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश शिवचंद की अदालत ने वाल्टरगंज पुलिस को मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
एक महिला ने अधिवक्ता राजेश विक्रम सिंह के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कहा कि 16 जून 2023 की सुबह सात बजे वह घर के सामने मिट्टी डाल रही थी। तभी गांव के बीएन सिंह आए और अपशब्द कहते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और पिटाई कर दी। जब उसकी बेटी बीच-बचाव करने आई तो उसे भी मारापीटा। नाराज बीएन सिंह ने उसकी बागबानी को उजाड़ दिया। शोर करने पर गांव के लोग वहां पहुंचे। बीच-बचाव किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। संवाद