फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में हुई थी मजदूर की मौत, पिता ने दर्ज कराया अज्ञात पर केस

Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में हुई थी मजदूर की मौत,पिता ने दर्ज कराया अज्ञात पर केस
विज्ञापन

- राम जानकी मार्ग पर लालगंज के जिभियांव के पास मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज पुलिस ने 36 घंटे से लापता मजदूर की मौत के मामले में सड़क दुर्घटना का केस दर्ज किया है। कलवारी थानाक्षेत्र के शंकरपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ खेताऊ का शव बुधवार को लालगंज थाने के जिभियांव के पास राम जानकी मार्ग के किनारे मिला था। शरीर पर चोट और निशान देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी।
बुधवार रात मृतक के पिता मघई ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे चपेट में लेने का केस दर्ज किया। एसएचओ ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की सुबह लालगंज थानांतर्गत जिभियांव गांव के पास रामजानकी मार्ग के किनारे ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव देखा। इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर में एसएचओ और फॉरेंसिक टीम के मंजीत कुमार व अजय चौरसिया मौके पर पहुंच गए। इस बीच शव की पहचान कलवारी थाने के शंकरपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ खेताहू के रूप में पहचान हुई। बाद में मौके पर पहुंचे उसके पिता मघई ने बताया कि वह सोमवार शाम को ही घर से निकला था। उस दिन उसे कहीं पर काम करने के एवज में मजदूरी मिली थी। उस पैसे उसने मुर्गे का मांस खरीदा। शाम करीब सात बजे घर पर मांस रखने के बाद निकल गया। तभी से परिवार के लोग इंतजार कर रहे थे। चूंकि काम के सिलसिले में कई बार वह दो-तीन दिनों तक बिना बताए घर नहीं आता था,इसलिए सोमवार को भी घर न लौटने को परिवार के लोगों ने ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें