फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में मौत के मामले में केस दर्ज

Fri, 07 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मौत के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। छावनी पुलिस ने अयोध्या के श्रीरामजन्म भूमि थानाक्षेत्र के कैथना निवासी युवक की हादसे में मौत के मामले में वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस संबंध में मृतक के भाई सुमित कुमार ने तहरीर दी। बताया कि 19 अप्रैल को दोपहर दो बजे उसका भाई संदीप अपनी ससुराल से बाइक से आ रहा था। राम जानकी मार्ग पर अमोढ़ा कस्बे में दूसरी बाइक का चालक तेज रफ्तार में पहुंचा और उसके भाई की बाइक में टक्कर मार की। उसके भाई को गंभीर चोटें लग गईं। इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय अयोध्या लाया गया, जहां उसी दिन उसके घायल भाई संदीप की मृत्यु हो गई थी। संवाद
-
जमीन कब्जा करने को लेकर मारपीट, तीन नामजद
बस्ती। रुधौली पुलिस ने जमीन कब्जा करने को लेकर चोंगरी गांव में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। इस संबंध में गांव के मनोज ने तहरीर दी है। गांव के गोलू, राम कुमार व वीरेंद्र पर आरोप लगाया है। कहा है कि मंगलवार को इन लोगों ने जमीन कब्जा करने री बात को लेकर उसके पिता राम किशोर को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विद्युत मोटर व पाइप चोरी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के स्टेशन रोड सुंदर टाॅकीज के बगल की निवासी कामिनी यादव ने तहरीर दी। जिसमें कहा कि उनके बगहा स्थित निर्माणाधीन मकान से मंगलवार को अज्ञात चोर विद्युत मोटर व पाइप चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें