सोनहा। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सोनहा पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे शोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी पर केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के पिता का आरोप है कि नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उमेश मौर्य उनके बड़ी बेटी का देवर है। उनकी छोटी पुत्री का फोटो खींच छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर रहा है। इसके बारे में शिकायत करने पर वह अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी भी देता है।
पिता का कहना है कि मार्च 2024 से सोनहा थाना, नगर थाना व साइबर सेल में वह लगातार शिकायत कर रहा है। इसके बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि महिला के गरिमा को भंग करने के साथ आईटी एक्ट, अपशब्द कहने व जानमाल की धमकी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद