फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपहरण कर हत्या के आरोप में दो पटीदारों पर केस दर्ज

Thu, 14 Nov 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के चंदो गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के चंदो गांव में पांच माह पहले एक युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो पटीदारों पर केस दर्ज किया है। बुधवार को थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदो गांव स्थित घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन की। इसके बाद मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी ली।
चंदो गांव निवासी रामानंद के बेटे अजीत का शव 11 जून की सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर सड़क किनारे मिला था। अजीत की मां शेषमति का आरोप है कि गांव निवासी उनके पटीदार हरीकुमार और उनके पुत्र राज ने मिलकर उनके बेटे अजीत की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पटीदारों के बीच एक जमीन पर टिन शेड रखने को लेकर विवाद चल रहा था। घटना की वजह को भी मृतक के परिजन इसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। मगर, मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई थी। इसके बाद विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें