फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज में बुलेट की मांग, पति समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में कलवारी पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैराड़ी मुस्तहकम निवासी मोमिना खातून ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2 जून 2021 को आंबेडकरनगर जिले के बनवा निवासी नूर मोहम्मद से हुई थी। आरोप है कि पति, सास, तीन देवर और दो ननद कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट करते थे और बुलेट की मांग कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार, उसके भाई ने दो किस्तों में 1.50 लाख रुपये भी दिए, लेकिन प्रताड़ना नहीं रुकी। जुलाई में उसके साथ कई बार मारपीट की गई और पेट्रोल छिड़ककर जलाने का भी प्रयास किया गया। उसने डायल-112 पर सूचना देकर जान बचाई और बाद में मायके लौट आई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें