पैकोलिया। भानपुर गांव में एक महिला की पिटाई के मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। भानपुर निवासी सूर्यमती पत्नी देवी प्रसाद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आठ फरवरी की सुबह वह घर पर साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के हृदयराम उनकी पत्नी गुलाबा देवी, पुत्र अनिल कुमार व जितेंद्र यादव, बहू सुनीता तथा पुत्रियां रीना और करीना एक राय होकर आए और अपशब्द कहते साफ-सफाई करने से मना करने लगे। न मानने पर मारने-पीटने लगे। भाग कर घर में घुस गई, वहां भी पहुंच कर मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केस दर्ज कर चोटिल को मेडिकल के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद