बस्ती। रुधौली पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर आरक्षी, उसके दोस्तों और परिवार के लोगों पर दुष्कर्म, छेड़खानी, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह हटवा निवासी भीमसेन गौतम के साथ लगभग 10 वर्षों से लिव इन में रहती थी। बाद में भीमसने की नौकरी पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर लग गई। इसके बाद उसके परिवार के लोगों ने बिना दहेज के शादी करने से मना कर दिया।
इसके बावजूद वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि उसके रूम पर भीमसेन अपने साथी सिपाहियों को भी लेकर आने लगा और सभी वहां शराब पीने लगे। उसके साथ छेड़खानी भी की गई। पुलिस ने भीमसेन गौतम उसकी मां, बहन आदि के अलावा चार साथियों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। संवाद