बस्ती। अपर आयुक्त कार्यालय को फर्जीवाड़ा व गुमराह करने के एक मामले में कोतवाली पुलिस ने सिद्धार्थनगर के पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है। न्यायालय अहलमद पवन यादव ने तहरीर देकर बताया है कि कार्यालय अपर आयुक्त प्रशासन बस्ती मंडल में एक कायमी में विपक्षी द्वारा साजिश रचते हुए न्यायालय तहसीलदार (न्यायिक) बांसी के आदेश को फर्जी निगरानी दिखाकर निस्तारित करा लिया है। जांच में पकड़ में आने के बाद सुकदेव प्रसाद, गोपाल कृष्ण वंशीकर निवासी बांसी, रूस्तम अली निवासी माली मैनहा, समसुददीन निवासी बसडीलिया और रामलौट वर्मा निवासी हटवा बुजुर्ग पर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। संवाद