फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सात माह से सगे भाई युवती से कर रहे थे छेड़खानी, दर्ज हुआ केस

Fri, 28 Jul 2023 05:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कुदरहा।

सार

पीड़िता का कहना है कि सात माह से गांव के विनीत पांडेय व उसके भाई आनंद पांडेय की गंदी हरकतों से परेशान थी। लालगंज पुलिस तथा महसों चौकी प्रभारी से कई बार शिकायत कर चुकी थी। पुलिस कार्रवाई के बजाए सुलह समझौता करने में जुटी जाती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के मनचले और उसके भाई के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि गांव का आरोपी उसे अश्लील वीडियो भेजता है, और शारीरिक संबंध न बनाने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसमें उसका भाई भी साथ देता है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों भाइयों पर छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

पीड़िता का कहना है कि सात माह से गांव के विनीत पांडेय व उसके भाई आनंद पांडेय की गंदी हरकतों से परेशान थी। लालगंज पुलिस तथा महसों चौकी प्रभारी से कई बार शिकायत कर चुकी थी। पुलिस कार्रवाई के बजाए सुलह समझौता करने में जुटी जाती थी। शिकायत करने पर दोनों भाई उसके घर पर चढ़कर युवती के परिवार को मारते पीटते थे, जिससे परेशान होकर उसने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एक ही बाइक पर जा रहे थे तीन दोस्त, मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई; तीनों की मौत
विज्ञापन


मामला एसपी के संज्ञान में लेने के बाद लालगंज पुलिस ने पीड़िता को बुलाकर तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। लालगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। समझौता कराने का मामला उनके समय का नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें