ट्रक चोरी व हादसे के संबंध में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रक चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखर निवासी करुणावती देवी पत्नी रामनरेश ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हमारे ट्रक का ड्राइवर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया के पास ट्रक खड़ा करके भोजन करने के बाद सो गया। इसी बीच रात में अज्ञात चोर ट्रक चोरी कर फरार हो गए। मामले में न्यायालय ने नगर पुलिस को ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसी थाने के लखनहट निवासी सतीश चन्द द्विवेदी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 16 अक्तूबर को पैदल ही जा रहा था। तभी रोहित मिश्रा पता अज्ञात जनपद देवरिया लापरवाही पूर्वक बुलेट मोटरसाइकिल से ठोकर मार दिया। जिससे गंभीर चोटें आयीं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बुलेट मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर उसके चालक रोहित मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि दोनों मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।