बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के बभनान-हर्रैया मार्ग मोड़ पर सड़क हादसे में पैकोलिया थाने के दरोगा की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। हादसे में हेड कांस्टेबल राजकुमार दुबे भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है।
देवरिया जनपद के मईल क्षेत्र के पिपरा रामधर निवासी हरिनारायण मिश्र पैकोलिया थाने में उप निरीक्षक पद पर कार्यरत थे। उनके बेटे अश्वनी कुमार मिश्रा ने तहरीर देकर बताया है कि 17 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे हर्रैया-बभनान मोड़ पर ट्रक के चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक कार में ठोकर मार दी। कार की बाईं सीट पर बैठे पिता हरिनारायण मिश्र व कार चालक हेड कांस्टेबल राजकुमार दूबे गंभीर रूप से घायल गए थे। सीएचसी हर्रैया ले जाने पर पिता हरिनारायण को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। संवाद