बस्ती। महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत दस ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में रह रहीं मंशा देवी की शादी संतकबीरनगर के धनघटा थाने के हैंसर बाजार निवासी अरुण कुमार के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मना करने पर मारपीट कर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई।
महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडेय ने बताया है कि तहरीर के आधार पर पति अरुण कुमार, ससुर रवींद्र नाथ, सास आशा देवी, देवर महेन्द्र कुमार, गनेश कुमार, नीतीश कुमार, सत्येंद्र, ननद शशिलता, रीतू और अर्चना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।