कलवारी क्षेत्र के मंझरिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। एनएचएआई को बेची गई जमीन का दोबारा बैनामा करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने काश्तकार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में कमलेश कुमार अग्रहरि निवासी कुसौरा थाना कलवारी ने लिखा है कि अब्दुल कलाम निवासी कम्हरिया थाना कलवारी उससे मिल कर मंझरिया तप्पा कलवारी स्थित गाटा संख्या 16 व 17 से कुल रकबा 0.0240 हेक्टेयर जमीन बैनामा कराने के लिए कहा। बातचीत तीन लाख पचास हजार में चौहद्दी पूरब खाली जमीन मोहम्मद फारूख पश्चिम कलवारी बस्ती मार्ग, उत्तर खाली जमीन स्वयं तथा दक्षिण खाली जमीन सीता देवी के अनुसार बैनामा कराया।
उक्त जमीन पर कब्जा लेने गया तो पता चला कि अब्दुल कलाम पहले ही उस जमीन को एनएचएआई को बैनामा कर चुके हैं। न्यायालय ने 19 मार्च को आरोपी पर केस पंजीकृत करने का आदेश दिया था। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।