फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जी हस्ताक्षर से वसीयत तैयार करने पर केस

Wed, 27 Nov 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अपने नाम पर वसीयतनामा बनवा लेने के एक मामले में मुंडेरवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। सरोजा पत्नी रमेश चंद्र चौधरी निवासी पिपरा कला, थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर न शिकायती पत्र में बताया है कि उनकी माता स्व. मोहनी देवी जो उत्तर प्रदेश सचिवालय लखनऊ में अनुसेवक के पद पर कार्यरत थीं। इनका निधन पांच नवंबर 2014 को हो चुका है। उनके नाम से बस्ती मुंडेरवा थानांतर्गत गुलरिहा सिरमा व परासी में अचल संपत्ति मौजूद थीं। इसकी एक मात्र विधिक वारिस वही हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके चचेरे भाई विनोद कुमार चौधरी व संजय कुमार चौधरी ने मोहनी देवी का फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर कूटरचित अपंजीकृत वसीयतनामा 11 अप्रैल 2004 को दोनों लोगों को साक्षी बनाकर तैयार किया। इसी फर्जी वसीयतनामे के आधार पर नायब तहसीलदार कुदरहा बस्ती के न्यायालय में दो नामांतरण वाद प्रस्तुत किए गए। प्रार्थिनी के माता के हस्ताक्षर का सरकारी कार्यालय में बनाए गए मूल हस्ताक्षर एवं कूटरचित वासीयतनामा के हस्ताक्षर का मिलान विशेषज्ञ से कराया गया।
इसमें कूटरचित वसीयतनामे पर मोहनी देवी के हस्ताक्षर फर्जी पाया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सरोजा पत्नी रमेश चंद्र चौधरी निवासी पिपरा कला,थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर की तहरीर पर आरोपी विनोद कुमार चौधरी, संजय कुमार चौधरी व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें