फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के तीन मामलों में आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के तीन मामलों में आठ पर केस
विज्ञापन

छावनी। पुलिस ने मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के खेसुआ गांव में घर की खिड़की तोड़ने और अपशब्द कहने के मामले में खेसुआ गांव निवासी माला सिंह की तहरीर पर गांव के ही धीरेंद्र बहादुर सिंह, उनके पुत्र सत्यम तथा शिवम, उषा पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना सकरावल कला की है। यहां की किरन की तहरीर पर गांव निवासी राम भारत पर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया है। तीसरी घटना गुंडाकुंवर गांव की है। पुरानी रंजिश में रविवार की सुबह 9.30 बजे के करीब बाइक से जा रहे पुनीत सिंह निवासी बिठलापुर की पिटाई कर दी गई। पुनीत का कहना है कि एक युवक असलहा लेकर धमका भी रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने विनीत सिंह, संतोष सिंह, अर्पित सिंह निवासीगण गुंडा कुंवर पर मारपीट और आपदा प्रबंधन की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें