फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्राम प्रधान से मारपीट और तोड़फोड़ में आठ पर केसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के छितौनी में दुर्गा पूजा पंडाल में सात अक्तूबर को हुई ग्राम प्रधान से हुई मारपीट की घटना में तीन नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
छितौनी निवासी व प्रधान अशोक कुमार निषाद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनके गांव में दुर्गापूजा का कार्यक्रम वर्षों से होता आ रहा है। सात अक्तूबर को दुर्गा पूजा प्रतिमा स्थल पर पूजा कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे आसपास के कुछ लोग दुर्गा पूजा देखने आए थे। कार्यक्रम के दौरान उत्पात मचाने लगे। गांव के लोगों ने मना किया तो अपशब्द कहने लगे। शोर सुनकर अशोक कुमार निषाद भी मौके पर पहुंच गए। समझाने का प्रयास किया तो उन्हें भी अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

दुर्गा पंडाल में उपस्थित उनके चाचा अनिल ने बीच-बचाव का मामला शांत कराया। आरोपियों ने मौके पर खड़ी कार के आगे का शीशा भी तोड़ कर दिया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी थाने के नगहरा निवासी अमर गौड़, पिपरा निवासी राजू उर्फ छोटू, पकड़ी चंदा निवासी इंद्रासन और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें