फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज के चालक-परिचालक से लूटे 31 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरैया। हाईवे पर बड़हर कलां गांव के सामने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात को रोडवेज बस के चालक और परिचालक से मारपीट कर करीब 31 हजार रुपये बदमाश लूट ले गए।
वारदात के बाद बस चालक और कंडक्टर रात में ही थाने पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पूरी रात पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर उलझाने में लगी रही। वारदात उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद शनिवार सुबह केस दर्ज किया गया। चर्चा है कि पुलिस कस्बे के एक युवक से मिले इनपुट के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज की बस शुक्रवार रात गोरखपुर से लखनऊ के लिए निकली थी। बस को लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र छित्तवापुर गांव निवासी विक्रम सिंह चला रहे थे।
मान सिंह निवासी कृष्णा नगर जनपद लखनऊ बस के परिचालक थे। पुलिस को दी तहरीर में परिचालक मान सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे हाईवे पर बड़हर कलां गांव के सामने इंडियन ऑयल कंपनी के सामने खड़े कुछ लोगों ने बस को हाथ देकर रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन

चालक ने सवारी समझकर बस रोक दी। बस के आगे बढ़ते ही चढ़े चार पांच बदमाश चालक को पीटने लगे। कुछ बदमाश कंडक्टर की तरफ बढ़कर पहुंचे और मारपीट कर उसके बैग में रखे लगभग 31 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें