फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुष्कर्म,गर्भपात कराने के आरोप में केस

Thu, 27 Jun 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म करने, दवा खिलाकर गर्भपात करवाने, मारपीट, धमकाने के मामले में दर्ज किया है। थाना क्षेत्र की युवती की शिकायत है कि जीतू ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। शादी के लिए दबाव बनाने पर दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। उसके बाद आरोपी युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। इसी दौरान युवक की बहनों ने युवती के साथ मारपीट कर धमकाया। महिला ने इस प्रकरण में न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर छावनी पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें