शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप में केस
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप है। आरोपित ने अचानक फोन करके शादी न करने की बात कहकर तय किया हुआ रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि आरोपित उसे करीब पांच माह से शादी का झांसा दे रहा था। इसका फायदा उठाकर उसने उसके साथ संबंध भी बनाए। मगर शादी की बात टालता रहा। काफी दिन बीतने पर जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो 25 मई को उसने फोन कर बुलाया और शादी करने से इंकार कर दिया।
इसका विरोध करने पर पीड़िता व उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित सलमान पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।