फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की तीन घटनाओं में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की तीन घटनाओं में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- हर्रैया व कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुईं दोनों घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मारपीट की तीन घटनाओं में पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा हर्रैया, कप्तानगंज थाने में लिखे गए हैं।
हर्रैया थाना क्षेत्र के अशोकपुर निवासी अभिषेक कुमार ने गांव के हरिओम गौतम और सुनरा देवी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि घरेलू बात में कहासुनी को लेकर आरोपितों ने उन्हें व उनके माता-पिता को मारापीटा, अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी थाने के मटिहनिया निवासी शकील अहमद की तहरीर पर गांव के कोटेदार सत्यदेव पांडेय व उनके लड़के के विरुद्ध मारपीट, अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि राशन देने से इनकार कर दिया ओर लाठी-डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। इस तरह कप्तानगंज थाने के कलीगड़ा गांव में वादी की जमीन से होकर तार ले जाने के विवाद में भगौती की तहरीर पर पुलिस ने हेमंत, हरीलाल, शिवनाथ व पतिराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी गांव के अमरदीप यादव की तहरीर पर भगवती प्रसाद, मुकेश यादव, रमेश यादव के खिलाफ तार ले जाने के विवाद में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें